दरभंगा, अप्रैल 21 -- संजय लाला,दरभंगा। डीएमसीएच के सर्जरी भवन में सोमवार की शाम अचानक बिजली गुल हो जाने से करीब 15 मिनट तक वहां घुप्प अंधेरा छाया रहा। बिजली गुल रहने के दौरान इमरजेंसी विभाग के ट्राइज एरिया, ऑर्थो, सर्जरी और मेडिसिन सीसीडब्ल्यू में मरीज अंधेरे में पड़े रहे। कई मरीजों का इस दौरान मोबाइल टॉर्च की रोशनी में चिकित्सकों को इलाज करना पड़ा। बताया जाता है कि इस दौरान ओटी में भी काम चल रहा था। बिजली गुल होने से वहां भी अफरातफरी मच गई। विश्वस्त सूत्रों के अनुसार शाम करीब छह बजे अचानक बिजली गुल हो गई। बिजली गुल होने के 15 मिनट बाद तक जनरेटर से सप्लाई नहीं की गई। यह भी पढ़ें- केबल कटने से पांच घंटे अंधेरे में रहा जिला अस्पताल यह भी पढ़ें- लोहिया संस्थान में बिजली जाने से गर्मी में बेहाल हुए रोगी और तीमारदार यह भी पढ़ें- प्रसव के दौरान म...