नई दिल्ली, अक्टूबर 22 -- महोबा, हिन्दुस्तान संवाद। यूपी में आवारा जानवरों को लेकर अक्सर ही लोग परेशान रहते हैं। कभी ये जानवर बीच सड़क पर लड़ने लगते हैं तो कहीं अस्पताल या फिर दुकान में घुस जाते हैं। ऐसा ही एक मामला महोबा जिले से सामने आया है। यहां जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में बुधवार शाम में दो आवारा सांड घुस गए। अस्पताल के अंदर सांड़ों को देखकर अफरातफरी मच गई। भर्ती मरीज बिस्तर से उठकर भागने लगे। मरीजों को बचाने के लिए तीमारदार दौड़ पड़े। देखते ही देखते अस्पताल में भगदड़ सी मच गई। तीमारदारों ने एक सांड को बाहर भगाया, जबकि दूसरा वार्ड के अंदर तक पहुंच गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने स्वास्थ्य मंत्री पर एक्स पर तंज भी कसा। हालांकि, 'हिन्दुस्तान' वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।...