इमरजेंसी में सिर्फ एक डॉक्टर रहने से परेशान हुए मरीज
साहिबगंज, जून 7 -- साहिबगंज। सदर अस्पताल में रविवार को इलाज के लिए पहुंचने वाले मरीजों को काफी परेशानी हुई। इमरजेंसी में सिर्फ एक डॉक्टर मौजूद थे। रविवार को ओपीडी बंद रहता है। मरीजों को परेशानी तब होती है जब रविवार को इमरजेंसी ड्यूटी के बीच कोई पोस्टमार्टम केस आ जाता है। विवश होकर डॉक्टर को इमरजेंसी छोड़ पोस्टमार्टम करने जाना पड़ता है। रविवार को भी कुछ ऐसा ही हुआ। दर्जन भर मरीज कतार में लगे थे । इसबीच डॉक्टर पोस्टमार्टम करने गये । इससे मरीजों को काफी समय तक इंतजार करना पड़ा। मौके पर मौजूद मरीजों का कहना था की इमरजेंसी में कम से कम दो डॉक्टर देना चाहिए। पोस्टमार्टम करने के बाद दोपहर करीब 12.30 बजे डॉक्टर इमरजेंसी में लौटे तो फिर मरीजों की जांच सुचारु ढंग से हो सकी। उसके बाद मरीजों ने राहत की सांस ली।
छठ घाट निर्माण ने अनियमितता की शिकायत छठ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.