इटावा औरैया, अप्रैल 20 -- बकेवर। कस्बा बकेवर के 50 शैया अस्पताल की इमरजेंसी में रात के समय ड्यूटी से नदारद डाक्टरों के खिलाफ वेतन काटने की कार्यवाही करते हुए उनसे स्पष्टीकरण भी माँगा गया है। दरअसल जिन डाक्टरों की ड्यूटी लगाई गई थी वह रात के समय इमरजेंसी की ड्यूटी में नहीं आये। कस्बा के अस्पताल में 24 घंटे की इमरजेंसी सेवाएं चालू हैं लेकिन डाक्टरों की कमी के चलते अस्पताल में 24 घंटे की इमरजेंसी सेवाएं चलाने में समस्या आ रही है। पिछले शुक्रवार, शनिवार व रविवार को अस्पताल की इमरजेंसी में रात के समय कोई डाक्टर ही ड्यूटी पर नहीं था। ऐसी स्थिति में जो मरीज आये उन्हें जानकारी होने पर सीएमएस ने व एक अन्य डाक्टर ने आवास से आकर उपचार दिया।शुक्रवार यह भी पढ़ें- गैरहाजिर मिले कुढ़नी सीएचसी प्रभारी सहित दो डॉक्टर, वेतन बंद की रात में इमरजेंसी में तीन ...