गोंडा, सितम्बर 2 -- गोण्डा, संवाददाता। मेडिकल कालेज से सम्बद्ध बाबू ईश्वर शरण अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती एक बुजुर्ग मरीज मंगलवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। सांस लेने में दिक्कत की शिकायत पर अस्पताल में भर्ती कराए गए मरीज के अचानक गायब होने से अस्पताल प्रशासन में हड़कंप मच हुआ है। परिजनों ने काफी खोजबीन के बाद नगर कोतवाली में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर बुजुर्ग की तलाश में जुटी है। खरगूपुर थाना क्षेत्र के खनवापुर नहरिया गांव निवासी राम बचन पांडेय (75) को सांस लेने में परेशानी होने पर बाबू ईश्वर शरण अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती कराया गया था। बताया जा रहा है कि मंगलवार सुबह करीब पांच बजे के बाद वह अस्पताल से लापता हो गए। कुछ देर बाद जब परिजनों और अस्पताल कर्मिय...