मुंगेर, मई 9 -- ​मुंगेर, निज संवाददाता। सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में शनिवार दोपहर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब इलाज के लिए पर्ची काटने में हुई देरी से आक्रोशित मरीज के परिजनों ने ड्यूटी पर तैनात डाटा ऑपरेटर की जमकर धुनाई कर दी। घायल डाटा ऑपरेटर निखिल राम भट्ट का अस्पताल में ही उपचार कराया गया है। इस घटना से नाराज स्वास्थ्यकर्मियों ने अब कार्य बहिष्कार की चेतावनी दी है। ​जानकारी के अनुसार, शनिवार दोपहर करीब 2 बजे शिफ्ट बदलने का समय था। रोस्टर के मुताबिक डॉ. रमन की ड्यूटी थी, लेकिन उनके अवकाश पर होने के कारण डॉ. रूपेश कार्यभार संभालने पहुंचे थे। भाव्या पोर्टल पर डॉक्टर का नाम अपडेट करने की प्रक्रिया चल रही थी। इसी दौरान शास्त्री नगर निवासी एक सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति इलाज के लिए वहां पहुंचा। ​

घटना का विवरण डाटा ऑपरेटर निखिल ने बत...