देवरिया, मई 4 -- देवरिया, निज संवाददाता। महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज की इंमरजेंसी के कंप्यूटर में तकनीकी गड़बड़ी के कारण आन लाइन रजिस्ट्रेशन में दिक्कत रही। सादे पेज पर नाम, पता लिख कर काम चलाया जा रहा था। इलाज और दवा की गई, लेकिन पर्ची न होने की वजह जांच कराने में मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ा।मेडिकल कॉलेज में रविवार को ओपीडी बंद होने के कारण इमरजेंसी पर मरीजों का दबाव बढ़ जाता है। गंभीर मरीजों के अलावा सामान्य बीमारी से पीड़ित मरीज भी इलाज कराने पहुंचते हैं। डॉक्टर मरीजों का इलाज करते हैं और जरूरत पड़ने पर जांच भी कराते हैं। यह भी पढ़ें- मेडिकल कॉलेज में रही भीड़, मरीजों को करना पड़ा इंतजार यहां आन लाइन रजिस्ट्रेशन की व्यवस्था की गई है। शनिवार की रात से अचानक कंप्यूटर में गड़बड़ी आ गई। इसकी वजह से रजिस्ट्रेशन करने में दिक्कत ...