गोरखपुर, मई 3 -- गोरखपुर, कार्यालय संवाददाता। एम्स में शनिवार वर्ल्ड हेड इंजरी अवेयरनेस डे कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बतौर मुख्य अतिथि सांसद रवि किशन शुक्ला ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम लोगों को जागरूक करते हैं। उन्हें सावधान करते हैं कि जीवन में इस तरह की आकस्मिक घटनाओं में क्या करना चाहिए। उन्होंने एम्स के डॉक्टरों और स्टाफ से कहा कि आप सब इमरजेंसी में जो भी मरीज आएं उन्हें सिर्फ रेफर न करें, बल्कि उन्हें उचित और तत्काल इलाज दें। इस बात का ध्यान दें कि मरीजों और उनके परिजनों को परेशान न होना पड़े। यह भी पढ़ें- इंटीग्रेटेड ट्रैफिक सिस्टम को सख्ती से करें लागूहेड इंजरी से बचाव के उपाय डॉक्टरों ने कहा कि हेड इंजरी जैसी गंभीर समस्या से बचाव के लिए जागरूकता और सावधानी ही सबसे बड़ा उपाय है। डॉक्टरों ने कार्यक्रम के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि...