लखनऊ, फरवरी 16 -- गंभीर अवस्था में लाई गई जिस महिला को केजीएमयू में बेड न खाली होने की बात कह लौटा दिया गया, उसकी इलाज न मिलने के कारण मृत्यु हो गई। महिला की मृत्यु से संबंधित आपराधिक मामले की सुनवायी के दौरान हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच की जानकारी में यह तथ्य आया। इस पर न्यायालय ने टिप्पणी करते हुए कहा कि राज्य की राजधानी स्थित प्रमुख चिकित्सा संस्थान द्वारा आपातकालीन स्थिति में मरीज को लौटाया जाना स्वास्थ्य व्यवस्था की गंभीर स्थिति को दर्शाता है, हम स्तब्ध हैं। न्यायालय ने मामले पर मुख्य सचिव को रिपोर्ट देने के आदेश दिए हैं। अगली सुनवायी 19 मार्च को होगी। यह आदेश न्यायमूर्ति अब्दुल मोईन व न्यायमूर्ति बबीता रानी की खंडपीठ ने बहराइच जनपद की उर्मिला की याचिका पर दिया। याचिका में मामले में बेटी की दहेज हत्या का आरोप ससुरालीजन पर लगाते हुए, एफआईआर...