बरेली, मई 22 -- जिला अस्पताल की इमरजेंसी से महिला मरीज को ठेले पर घर ले जाने के मामले में वार्ड सहायक सुरेश को सस्पेंड कर दिया गया है। वहीं, ड्यूटी पर तैनात स्टाफ नर्स नविंद्रा का एक इंक्रीमेंट (वेतन वृद्धि) रोकने के आदेश जारी किए गए हैं। जिलाधिकारी के निर्देश पर गठित तीन सदस्यीय कमेटी की जांच रिपोर्ट के बाद शासन ने यह कार्रवाई की है। ​सिंधुनगर की अरिहर देवी को पीठ में तेज दर्द की शिकायत थी। परिजनों ने उन्हें बीते 9 मई को जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। महिला के पति का आरोप था कि अस्पताल में भर्ती करने के बाद स्टाफ दवा देने तक नहीं आया। मरीज दर्द से तड़पती रही, लेकिन स्वास्थ्यकर्मियों का दिल नहीं पसीजा। स्टाफ की इस लापरवाही और संवेदनहीनता से दुखी होकर वह बीमार पत्नी को ठेले पर लादकर घर ले जाने को मजबूर हो गया था। ठेले पर मरीज को ले जाने ...