पिथौरागढ़, फरवरी 16 -- पिथौरागढ़। नगर स्थित जिला अस्पताल के इमरजेंसी कक्ष में रोगियों की भीड़ उमड़ी। सोमवार को चैस्ट फिजीशियन यशपाल माहरा के इमरजेंसी में बैठने के कारण इमरजेंसी मरीजों के साथ ही ओपीडी मरीज भी इलाज के लिए यहां पहुंचे। इस दौरान मरीज पर्चा लगाकर अपनी बारी का इंतजार करते हुए दिखे। इस दौरान चैस्ट फिजीशियन माहरा ने बारी-बारी से भी मरीजों की जांच की। इधर हड्डी रोग विशेषज्ञ के एक दिन के अवकाश में जाने के कारण रोगियों को बैरंग घर लौटना पड़ा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...