हरिद्वार, अप्रैल 14 -- क्षेत्र के ग्राम इब्राहिमपुर में भूमि विवाद में हुए खूनी संघर्ष के मामले में फरार चल रहे तीन अन्य आरोपियों को भी पथरी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इन पर एसएसपी ने पांच-पांच हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। गिरफ्तारी के बाद आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया। पुलिस के अनुसार सात अप्रैल को ग्राम इब्राहिमपुर में दो भाइयों के बीच बंटवारे को लेकर विवाद इतना बढ़ गया था कि मामला खूनी संघर्ष में बदल गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस-प्रशासन हरकत में आया और नौ आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश शुरू की गई। यह भी पढ़ें- जानलेवा हमला, चोरी सहित अन्य मामलों में फरार आरोपी बने इनामी कई दिनों तक फरार रहने पर एसएसपी नवनीत सिंह ने आरोपियों पर इनाम घोषित किया था। सोमवार को मामले में छह गिरफ्तार ...