इब्राहिमपुर अस्थाई गोशाला का सीडीओ ने किया औचक निरीक्षण
कौशाम्बी, मई 11 -- विकास खंड मंझनपुर के इब्राहिमपुर गांव स्थित अस्थाई गोशाला का सोमवार को सीडीओ विनोद राम त्रिपाठी ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान पाई गई खामियों को तत्काल दुरुस्त कराए जाने का निर्देश उन्होंने मौके पर मौजूद ग्राम प्रधान व सचिव को दिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पाया कि गोशाला संचालित स्थिति में है। वहां पर कुल 376 गोवंश संरक्षित पाए गए। गोवंशों में टैगिंग की स्थिति सभी 376 के सापेक्ष पूर्ण पाई गई। गोवंश पंजिकाओं का अद्यतन किया जा रहा है। भूसा की मात्रा कुल 300 क्विंटल पाया गया, किंतु हरा चारा नहीं पाया गया। वर्तमान में गोशाला में कुल आठ केयर टेकर तैनात पाए गए व केयर टेकरों का मानदेय बकाया नहीं पाया गया। सीडीओ ने पशुओं के हिसाब से केयर टेकरों की सख्ंया आठ से बढ़ाकर 10 करने हेतु निर्देशित किया। वर्तमान में गोशाला में लगे सीस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.