नई दिल्ली, मई 21 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। अफ्रीकी देशों में इबोला वायरस के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए भारत-अफ्रीका फोरम के चौथे शिखर सम्मेलन को स्थगित कर दिया गया है। विदेश मंत्रालय ने गुरुवार को कहा कि अफ्रीका में उत्पन्न स्वास्थ्य चुनौतियों की समीक्षा के बाद दोनों पक्षों ने सम्मेलन बाद में आयोजित करने पर सहमति जताई है। यह सम्मेलन 28 से 31 मई के बीच नई दिल्ली में प्रस्तावित था। इसकी तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी थीं। हालांकि, कांगो और युगांडा में इबोला संक्रमण के मामलों के बाद विश्व स्वास्थ्य संगठन ने स्वास्थ्य आपातकाल घोषित किया है, जिसके चलते हालात की दोबारा समीक्षा की गई। यह भी पढ़ें- इबोला को लेकर आईजीआई एयरपोर्ट पर जारी की गई सलाहस्वास्थ्य स्थिति पर विचार-विमर्श विदेश मंत्रालय के अनुसार, भारत और अफ्रीकी देशों ने महाद्वीप में बदल...