दरभंगा, मई 27 -- दरभंगा। इबोला वायरस को लेकर जिले में स्वास्थ्य महकमा अलर्ट मोड पर है। केंद्र के अलावा राज्य सरकार की ओर से प्राप्त निर्देशों के अनुसार डीएमसीएच के अलावा अनुमंडलीय अस्पताल और पीएचसी में तैयारी शुरू कर दी गई है। डीएमसीएच और प्रखंड क्षेत्रों में क्वारंटीन वार्ड के जगह चिह्नित किया जाएगा। बाहर से दरभंगा एयरपोर्ट पहुंचने वाले यात्रियों की मॉनिटरिंग के लिए चिकित्सकों की तैनाती के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। रैपिड रिस्पांस टीम का भी गठन किया जा रहा है। सिविल सर्जन डॉ.अरूण कुमार ने सभी पीएचसी प्रभारियों को अलर्ट मैसेज जारी कर आइसोलेशन स्थल और अन्य प्रोटोकॉल पालन करने का निर्देश दिया है। यह भी पढ़ें- इबोला वायरस से निपटने को स्वास्थ्य महकमा अलर्ट मोड में इबोला के संभावित मरीज के इलाज के लिए डीएमसीएच में तैयारी शुरू कर दी गई है...