सहरसा, मई 26 -- सहरसा, हमारे प्रतिनिधि। इबोला वायरस के बढ़ते खतरे को देखते हुए सहरसा जिला स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड में आ गया है। सिविल सर्जन डॉ. राजानारायण प्रसाद ने बताया कि राज्य स्तर पर हुई वीडियो कांफ्रेंसिंग में सभी जिलों को विशेष तैयारी रखने का निर्देश दिया गया है। सदर अस्पताल में पांच बेड तथा जिले के सभी पीएचसी में दो-दो बेड आइसोलेशन के लिए सुरक्षित रखे गए हैं, ताकि संदिग्ध मरीजों को तुरंत क्वारंटाइन किया जा सके。 यह भी पढ़ें- इबोला वायरस लेकर जिले में अलर्ट जारीविश्व स्वास्थ्य संगठन की घोषणा विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा इबोला को गंभीर सार्वजनिक स्वास्थ्य आपातकाल घोषित किए जाने के बाद बिहार सरकार ने भी राज्यभर में हाई अलर्ट जारी किया है। अफ्रीकी देशों से लौटने वाले यात्रियों की विशेष निगरानी की जा रही है। स्वास्थ्य विभाग ने सभी जिल...