मुजफ्फरपुर, मई 27 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता बिहार में इबोला वायरस को लेकर सभी जिलों में क्वारंटीन सेंटर बनाया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग ने सभी जिलों को इसका निर्देश दिया है। मुजफ्फरपुर में यह सेंटर पारू सीएचसी में बनेगा। सेंटर 10 बेड का होगा। मेडिकल कॉलेज के अधीक्षक डॉ. महेश प्रसाद ने बताया कि एसकेएमसीएच में चार बेड का क्वारंटीन सेंटर बना दिया गया है। मेडिकल कॉलेज के उपाधीक्षक डॉ. सतीश कुमार सिंह ने बताया कि राज्य स्वास्थ्य विभाग ने सभी जिलों को क्वारंटीन सेंटर बनाने के साथ ही एक नोडल अफसर तय करने का निर्देश दिया है। जिले का नोडल पारू के सीएचसी प्रभारी को बनाया गया है। मेडिकल कॉलेज भी अपने यहां नोडल अफसर बनाने जा रहा है。 यह भी पढ़ें- इबोला वायरस को लेकर सभी जिलों में बनेगा क्वारंटीन सेंटरकेंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइन ...