इबोला वायरस को लेकर जिले में स्वास्थ्य विभाग ने किया अलर्ट
मधुबनी, मई 27 -- मधुबनी, एक संवाददाता। इबोला वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए जिले का स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गया है। सिविल सर्जन डॉ. हरेंद्र कुमार ने कहा कि फिलहाल जिले में स्थिति सामान्य है और लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है। स्वास्थ्य विभाग राज्य सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के तहत पूरी सतर्कता बरत रहा है। सिविल सर्जन ने बताया कि जिले के सभी चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों को विशेष निगरानी रखने का निर्देश दिया गया है। खासकर दरभंगा एयरपोर्ट के जरिए आने वाले यात्रियों की जांच पर जोर दिया जा रहा है। दक्षिण अफ्रीका समेत अन्य अफ्रीकी देशों से आने वाले प्रवासियों और विदेशियों पर विशेष नजर रखने को कहा गया है। यदि कोई व्यक्ति हाल ही में प्रभावित देशों से लौटा है और उसमें संदिग्ध लक्षण दिखाई देते हैं, तो उसकी प्राथमिकता ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.