नई दिल्ली, मई 25 -- चंद्रकांत लहारिया, वरिष्ठ चिकित्सक और महामारी विशेषज्ञ कांगो नदी दुनिया की विशाल और गहरी नदियों में गिनी जाती है। इसके एक किनारे पर कांगो गणराज्य की राजधानी ब्राजाविल बसी है, तो दूसरी तरफ कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य की राजधानी किंशासा। दुनिया में यह अनोखा दृश्य कहीं और नहीं मिलता, जहां दो राष्ट्रीय राजधानियां एक-दूसरे के ठीक सामने स्थित हों। किंशासा की ऊंची इमारतें पहली नजर में किसी आधुनिक वैश्विक महानगर का आभास देती हैं, लेकिन यह दुनिया के सबसे गरीब, संघर्षरत और अस्थिर देशों में से एक की राजधानी भी है। इसी देश और इसके पड़ोसी युगांडा में एक बार फिर इबोला महामारी उभरी है, जिसके कारण विश्व स्वास्थ्य संगठन ने अंतरराष्ट्रीय सार्वजनिक स्वास्थ्य आपातकाल घोषित किया है। इबोला के वैश्विक महामारी बनने की अभी आशंका नहीं है। यह गंभी...