इबोला को लेकर मुंगेर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट
मुंगेर, मई 26 -- मुंगेर, निज संवाददाता। वैश्विक स्तर पर इबोला वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए मुंगेर का स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह सतर्क मोड में आ गया है। गया जी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर चौकसी बढ़ाए जाने और संदिग्धों को क्वारंटाइन किए जाने की खबरों के बीच मुंगेर के सिविल सर्जन डॉ. राजू ने जिले वासियों को आश्वस्त किया है कि स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और किसी को भी घबराने की आवश्यकता नहीं है। सिविल सर्जन डॉ. राजू ने बताया कि हालांकि अभी राज्य सरकार या स्वास्थ्य विभाग की ओर से मुंगेर जिले के लिए कोई विशेष लिखित गाइडलाइन प्राप्त नहीं हुई है, लेकिन विभाग अपनी ओर से पहले से ही पूरी तरह तैयार है। उन्होंने कहा कि आगामी एक-दो दिनों में सरकार की तरफ से विस्तृत दिशा-निर्देश आने की संभावना है, जिसका पूरी तरह पालन किया जाएगा。 यह भी पढ़ें- सुपौल : ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.