लखीसराय, मई 28 -- लखीसराय, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि । बिहार में इबोला वायरस संक्रमण की आशंका को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने राज्यभर में अलर्ट जारी किया है। स्वास्थ्य विभाग ने सभी डीएम, सीएस, सरकारी व निजी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के अधीक्षक को इबोला से बचाव और रोकथाम के लिए विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश दिया है। साथ ही पटना, गया, दरभंगा और पूर्णिया हवाई अड्डों के निदेशक व नेशनल इनलैंड नेविगेशन इंस्टीट्यूट पटना को भी आवश्यक कदम उठाने को कहा गया है। यह भी पढ़ें- इबोला वायरस हवा से नहीं फैलता मगर सतर्क रहें : आईएमएइबोला वायरस संक्रमण के लक्षण लखीसराय के डीपीएम सुधांशु नारायण लाल ने बताया कि राज्य स्वास्थ्य समिति से मिले निर्देश में बताया गया कि इबोला एक अत्यंत संक्रामक वायरल बीमारी है, जिसकी मृत्यु दर 50 प्रतिशत या उससे अधिक हो सकती है। यह बीम...