हल्द्वानी, मार्च 21 -- हल्द्वानी, संवाददाता। शहर में ईद-उल-फितर का पर्व पूरे हर्षोल्लास, अकीदत और आपसी भाईचारे के साथ मनाया गया। सुबह की पहली किरण के साथ ही शहर की मस्जिदों और ईदगाहों में नमाजियों का सैलाब उमड़ पड़ा। जामा मस्जिद, ख्वाजा मस्जिद, नमरा मस्जिद, गफ्फारी मस्जिद, आस्ताना मस्जिद, बड़ी मस्जिद, नूरी मस्जिद और अक्सा मस्जिद सहित विभिन्न स्थानों पर ईद की नमाज पूरी अनुशासन और श्रद्धा के साथ अदा की गई। मंगलपड़ाव ईदगाह और मीरा मार्ग ईदगाह में भी सैकड़ों की संख्या में अकीदतमंदों ने नमाज अदा कर देश में अमन-चैन, तरक्की और खुशहाली की दुआ मांगी। वनभूलपुरा क्षेत्र, रंग-बिरंगी झालरों से सजा नजर आया। बाजारों में भी रौनक देखने को मिली, जहां मिठाइयों, पकवानों, सेवईयों और बिरयानी की दुकानों पर लोगों की भारी भीड़ उमड़ी रही।नमाज के बाद लोगों ने एक-दू...