नवादा, फरवरी 25 -- नवादा, हिन्दुस्तान संवाददाता। मजहबी जोश और इबादत के पाक महीने रमजान में नवादा के अंसार नगर मोहल्ले में एक खुशनुमा माहौल देखने को मिला। स्थानीय निवासी कारोबारी मो.मोइज खान (पप्पू) के 05 वर्षीय पुत्र मो.जैदान खान ने इतनी कम उम्र में अपना पहला रोजा रखकर सबको हैरत में डाल दिया। अपने पहले अनुभव के बाद भी नन्हे जैदान के चेहरे पर थकान के बजाय इबादत की चमक और मुस्कान बनी रही। जैदान ने सुबह सहरी की और दिन भर बिना कुछ खाए-पिए खुदा की राह में सब्र का परिचय दिया। शाम को जब इफ्तार का वक्त हुआ, तो परिवार के सदस्यों ने दुआओं के साथ उसका हौसला बढ़ाया। पिता मो.मोइज खान ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि बच्चों में दीन के प्रति ऐसी लगन देखना सुकून देता है। इस मौके पर घर में विशेष इफ्तार का आयोजन किया गया और जैदान की सलामती व उज्जवल भविष्य के ...