भागलपुर, फरवरी 25 -- भागलपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। माह-ए-रमजान के पवित्र महीने में शहर की मस्जिदों और खानकाहों में नमाज एवं दुआओं का दौर पूरी अकीदत के साथ जारी है। इन दिनों रोजेदार अल्लाह की इबादत में लीन हैं और शाम के वक्त मस्जिदों एवं घरों में लोग एकजुट होकर इफ्तार कर रहे हैं। आसानंदपुर शिया मस्जिद के इमाम मौलाना नासिर हुसैन ने बताया कि रमजान रहमतों और बरकतों का महीना है। इस मुकद्दस महीने में रोजेदारों को हर तरह की बुराइयों से बचना चाहिए। उन्होंने कहा कि जुबान से अपशब्द और गाली-गलौज से परहेज करना, आंखों को गलत चीजों से बचाना, हाथों को गलत कामों से रोकना और पैरों को बुरी जगह जाने से बचाना ही सच्चे रोजे की मुकम्मल पहचान है। इमाम मौलाना नासिर ने कहा कि हजरत मोहम्मद साहब के बताए रास्ते पर चलना ही रमजान का असली उद्देश्य है। इंसान के हाथ जब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.