इफ्तिखार हत्याकांड दो और फरारी, पांच पहुंचे जेल
देहरादून, अगस्त 26 -- रायपुर थाना क्षेत्र के रक्षा विहार, चूना भट्टा में बीते 22 अगस्त की रात मोहम्मद इफ्तिखार हत्याकांड में पुलिस ने फरार चल रहे दो और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इसके साथ ही इस मामले में अब तक सामने आए पांचों आरोपी गिरफ्तार कर जेल भेज दिए गए हैं। एसओ रायपुर संजीत कुमार ने बताया कि चूना भट्टा बस स्टैंड के पास से दोनों आरोपी पकड़े गए। इनकी पहचान तल्हा उर्फ कैफ निवासी रक्षा विहार, रायपुर और अबू बसर निवासी मोहल्ला हसनपुर बस्सी, किरतपुर, जिला बिजनौर के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार पूर्व में गिरफ्तार किए गए तीन आरोपियों से पूछताछ और शुरुआती पड़ताल के दौरान इन दोनों के नाम भी घटना स्थल पर मौजूद लोगों सामने आए। बता दें कि बीते 22 अगस्त की रात रक्षा विहार में स्थित एक निजी कार्यालय में इफ्तिखार की हत्या हुई थी। मामले में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.