जौनपुर, मार्च 17 -- मड़ियाहूं। स्थानीय उद्योग व्यापार मंडल के तत्वावधान में शाही कटरा स्थित परिसर में मंगलवार को रोजा इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व उद्योग व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष राशिद हाशमी ने किया। इसमें बड़ी संख्या में रोजेदारों ने भाग लिया और आपसी भाईचारे तथा सौहार्द्र का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने एक साथ रोजा खोला और एक-दूसरे को रमजान की मुबारकबाद दी। वक्ताओं ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन समाज में आपसी प्रेम, सद्भाव और एकता को मजबूत करते हैं। इस मौके पर उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष इंदू सिंह, आरिफ हबीब, इशा फारूकी, राजू सिंह, रम्मी सिंह, नसीम अहमद, गयाश अंसारी, सिकंदर अंसारी, कुंवर नीरज सिंह, प्रदीप जायसवाल, कफील राईन समेत अन्य लोग रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...