आदित्यपुर, मार्च 9 -- गम्हरिया, संवाददाता। टाटा-कांड्रा मार्ग स्थित ऊषा मोड दुकानदार संघ की ओर से सामुदायिक भवन में इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया। मौके पर इब्राहिम (टैनी) ने कहा कि रमजान महीने के दौरान स्थानीय लोगों के बीच सांप्रदायिक सौहार्द को बढ़ावा देने के लिए इफ्तार पार्टियों का आयोजन किया जा रहा है। इन आयोजनों में रोजेदार एक साथ मिलकर रोजा खोलते हैं और समाज में भाईचारा, शांति और एकता का संदेश देते हैं। इस अवसर पर शकीलउद्दीन, नूरजमा अली हुसैन, नासिर आलम, हाशिम अली, मनोज सिंह आदि शामिल हुए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.