गया, मार्च 13 -- माहे रमजान के पवित्र माह के अंतिम जुम्मे की नमाज को लेकर मस्जिदों में रोजेदारों की भीड़ लगी रही। मस्जिदों में नमाज अदा की गई। रोजेदारों ने मनमाज अदा कर देश दुनिया की सलामती की अल्लाह से दुआ किया। इस दौरान कई जगहों पर इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया। सुग्गी चंडीस्थान में डॉ अन्नू की अगुआई में आयोजित इफ्तार पार्टी में दर्जनों लोग शामिल हुए। लजीज व्यंजनों को चखने से पूर्व ईरान, इजरायल और अमेरिका के बीच चल रही युद्ध रोकने की दुआ मांगी। कहा किसी विवाद का हल युद्ध नहीं हो सकता। आपसी भाईचारे से ही सब कुछ हल किया जा सकता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.