सिद्धार्थ, मार्च 21 -- डुमरियागंज। डुमरियागंज कस्बा स्थित निसवा मदरसा परिसर में गुरुवार शाम को इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया। इसमें दर्जनों लोगों ने शामिल होकर रोज़ा इफ्तार करने के बाद सलामती की दुआ मांगी है। मौलाना इब्राहिम ने कहा कि अरबी माह का रमजान बहुत पवित्र माह है। जिसमें रोजेदार धैर्य और साहस का परिचय देते है। जिससे मानवता की सीख व सौहार्द को बढ़ावा मिलता है। इरशाद अहमद ने कहा कि रमजान के दौरान रोज़ा रखने वाले लोगों का मन और मस्तिष्क पवित्र रहता है। इस दौरान मौलाना शफीक, डॉ. मोहम्मद हुसैन, डॉ. अफजाल हुसैन ,अफजान फारुकी, आसिफ़ अजहर, आफताब आलम आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.