गढ़वा, मार्च 13 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। बाकरगंज झलूवा स्थित एबी मॉडल स्कूल में सामाजिक सौहार्द और आपसी भाईचारे का अनूठा उदाहरण देखने को मिला। यहां स्कूल के निदेशक व मुखिया प्रत्याशी बाकर अली की ओर से भव्य इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया था। उसमें बड़ी संख्या में रोजेदारों ने भाग लिया और सामूहिक रूप से रोजा खोला। उस दौरान लोगों ने राज्य और देश की खुशहाली, आपसी भाईचारे और अमन-चैन के लिए विशेष दुआएं मांगीं। उक्त अवसर पर बाकर अली ने अपने संबोधन में कहा कि रमजान का महीना हमें संयम, त्याग और इंसानियत का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि इफ्तार पार्टी केवल रोजा खोलने का कार्यक्रम नहीं, बल्कि समाज में आपसी प्रेम, भाईचारा और एकता को मजबूत करने का एक महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने कहा कि हमें धर्म, जाति और वर्ग से ऊपर उठकर समाज में सद्भाव और शांति का वाता...