देहरादून, मार्च 18 -- देहरादून। माह-ए-रमजान के मुकद्दस मौके पर माजरा में 10 बी लक्खीबाग के प्रशासक मुस्तकीम हसन की ओर से नूर हाउस में दावत-ए-इफ्तार का आयोजन किया गया। अकीदतमंदों ने एक साथ रोजा खोला और अल्लाह की बारगाह में मुल्क व दुनिया की तरक्की और अमन-चैन के लिए खुसूसी दुआएं मांगी। उत्तराखंड वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष हाजी शादाब शम्स ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इफ्तार पार्टी से पहले मौलाना शाकिर ने उपस्थित लोगों के सामने माह-ए-रमजान की फजीलत (महत्व) बयान की। उन्होंने कहा कि रमजान हमदर्दी, रहमत और बरकतों का महीना है। यह महीना हमें बुराइयों से बचने और नेकी के रास्ते पर चलने का पैगाम देता है। इसके बाद मौलाना शाकिर ने देश-दुनिया में शांति, आपसी भाईचारे और अमन-चैन के लिए सामूहिक दुआ कराई। मुख्य अतिथि हाजी शादाब शम्स ने सभी रोजेदारों को रमजान की...