मुजफ्फर नगर, मार्च 13 -- कस्बे में कांग्रेस नेता सलमान सईद द्वारा रोजा इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया जिसमें भारी संख्या में हिंदू मुस्लिम सिख लोगों ने पहुंचकर आपसी प्रेम स्वार्थ और भाईचारे की मिसाल पेश की एसएम डिग्री कॉलेज में भारी संख्या में सभी धर्म के लोग पहुंचे और सब ने रोजा इफ्तार पार्टी में भाग लिया। बाद में देश में अमन शांति भाईचारे के लिए हजारों लोगों ने दुआ मांग कर हिंदू मुस्लिम एकता भाईचारे का पैगाम दिया। इस मौके पर पूर्व मंत्री सईदुज्जमा, सामाजिक कार्यकर्ता आदित्य बल्लभ, बसपा के जिला अध्यक्ष आनंद प्रकाश,बार संघ के पूर्व अध्यक्ष नासिर काज़मी, आदेश सिंगल, श्यामवीर शर्मा, मयक सिंगल, शाहनवाज कुरैशी, कपिल, असगर कुरैशी, राशिद चैयरमैन,साजिद राणा, तहसीन एडवोकेट पहुंचकर इफ्तार पार्टी में शामिल हुए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...