बलिया, मार्च 16 -- नवानगर। सिकंदरपुर कस्बा स्थित दारुल उलूम सरकारे आसी के परिसर में सोमवार को रोजा इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया। क्षेत्रीय विधायक मोहम्मद जियाउद्दीन रिजवी के देख-रेख में आयोजित इफ्तार पार्टी में विभिन्न राजनीतिक, सामाजिक और धार्मिक क्षेत्रों से जुड़े लोगों ने भाग लेकर आपसी भाईचारे, सौहार्द और एकता का संदेश दिया। इस दौरान पूर्व मंत्री अंबिका चौधरी ने कहा कि रमजान का महीना त्याग, संयम, सेवा और आपसी प्रेम का प्रतीक है। रोजा केवल भूखे-प्यासे रहने का नाम नहीं, बल्कि आत्मसंयम और समाज के प्रति संवेदना का संदेश देता है। विधायक मो. जियाउद्दीन रिजवी ने कहा कि ऐसे आयोजनों से समाज में प्रेम और सौहार्द की भावना मजबूत होती है। अजान के बाद रोजेदारों ने सामूहिक रूप से रोजा खोला और नमाज अदा किया। इस मौके पर पूर्व ब्लॉक प्रमुख विवेक सिंह...