बदायूं, मार्च 3 -- बिल्सी। सपा के जिला सचिव रईस अहमद ने नगर के मोहल्ला संख्या आठ में इफ्तार पार्टी का आयोजन किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में रोजेदारों, गणमान्य नागरिकों और समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों ने शिरकत की। मगरिब की अजान होते ही सभी रोजेदारों ने एक साथ दस्तरख्वान पर बैठकर इफ्तार किया और मुल्क में अमन-चैन, तरक्की और खुशहाली की दुआ मांगी। इस मौके पर अकील अहमद, सईद अहमद, मौलाना असरारुल हक, शाहनवाज अल्वी, वसीम उस्मानी आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...