गाजीपुर, मार्च 3 -- सादात। क्षेत्र के ग्राम चकफरीद स्थित नेसार अहमद फैज के आवास पर रोजा-इफ्तार का आयोजन किया गया, जिसमें दर्जनों रोजेदारों ने शिरकत किया। बहरियाबाद स्थित जामा मस्जिद के इमाम हाफिज अब्दुल खालिक ने कहा कि सामूहिक रोजा-इफ्तार से आपसी भाईचारा मजबूत होता है। उन्होंने बताया कि इफ्तार कराने वाले को रोजेदार का सवाब कम किए बिना उतना ही सवाब मिलता है। उन्होंने रमजान की इबादत के महत्व पर भी प्रकाश डाला, कहा कि इसकी इबादत इतनी अफजल है कि इबादत करने वाले को इसका सवाब बढ़कर मिलता है। इफ्तार पार्टी में अलीहसन, एनामुलहक, डॉ. कलाम, डॉ. मुमताज अहमद, हैदर अब्बास, शमशाद अहमद, रहमान इद्रीसी, अबरार अंसारी, अमान आफताब, वाजिद, आरिफ सिद्दीकी, इरशाद अंसारी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.