गोंडा, मार्च 9 -- खोरंहसा। ग्राम पंचायत डडवाकानूनगो के डफलपुरवा में इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया। इसमें हाजी अब्दुल हकीम ने देश में अमन, चैन व खुशहाली के लिए दुआ कराई । उन्होंने रमजान के रोजे और इफ्तार के फायदे लोगों को बताए । उन्होंने कहा कि रोजे रखने से स्वास्थ्य अच्छा रहता है और मन शान्त रहता है। शुगर, ब्लड प्रेशर व पाचन सम्बंधी समस्याएं दूर होजाती हैं। इस मौके पर शिक्षक एहसान रसूल, डॉ. अहमद अली, सलाहुद्दीन खां, मुर्तुजा हसन, मोहम्मद अबरार, राजू जेसीबी, हाजी कदीर, लाडिल मुंशी, इमरान अहमद, मोहम्मद इरफान, काजी तैय्यब, फहीम ताज, मोहम्मद अनीस, अब्दुल हक, सैफ रहे ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...