कटिहार, मार्च 17 -- मनसाही, एक संवाददाता सदर प्रखंड के मखदुमपुर गांव में इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया। समाजसेवी मो अशफाक के नेतृत्व में आयोजित इस इफ्तार पार्टी में सैकड़ो की संख्या में रोजा रखने वाले मुसलमानों ने हिस्सा लिया और एक दूसरे को भाईचारा का संदेश दिया। वहीं कांग्रेस कार्यालय में कांग्रेस नेत्री मीनाक्षी श्वेता के द्वारा भी इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिप प्रतिनिधि खुर्शीद आजाद, समाज सेवी राजा, मजहर आलम,मुखिया मुकेश पासवान, सरपंच नित्यानंद पासवान, पैक्स अध्यक्ष सुनील साह, उपसरपंच कुंदन साह, चांद अली, अनवर आजाद आदि गण्यमान लोगों ने भी हिस्सा लिया इस इफ्तार पार्टी के आयोजन की सराहना की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.