गिरडीह, मार्च 13 -- गांडेय, प्रतिनिधि। गांडेय अंचल के अहिल्यापुर थाना परिसर में शुक्रवार को रमजान के 23 वें दिन इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया। इफ्तार पार्टी में स्थानीय क्षेत्र के सैकड़ों अल्पसंख्यक रोजेदार समेत पुलिस पदाधिकारी, विभिन्न राजनीतिक दल के नेता, सामाजिक कार्यकर्ता व बुद्धिजीवियों ने सामूहिक रूप से इफ्तार किया और देश व समाज में अमन चैन व तरक्की के साथ भाईचारगी की दुआ मांगी। मौके पर पुलिस इंस्पेक्टर कमाल खान, सीओ मो.हुसैन, थाना प्रभारी, गुलाम गौस हुसामी सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...