जौनपुर, मार्च 1 -- गौराबादशाहपुर (जौनपुर), हिन्दुस्तान संवाद। रमजान-उल-मुबारक का महीना बड़ा ही रहमतों और बरकतों वाला है। इस महीने की बरकत से मोमिन रोजेदार का रिज्क बढ़ा दिया जाता है। इस महीने की बरकत से हर दिन रात में बंदे की एक दुआ जरूर कबूल होती है। यह बातें कस्बा निवासी मौलाना आमिर शीराजी ने कही। उन्होंने कहा कि अल्लाह के नबी स. ने इरशाद फरमाया कि अल्लाह रमजान में हर दिन इफ्तार के वक्त दस लाख ऐसे लोगों को जहन्नम से आजाद करते हैं। जिसपर जहन्नम वाजिब हो जाती है। इस लिये हम लोगों को रोजा रखने का और इफ्तार के वक्त दुआ करने का बहुत ही एहतेमाम करना चाहिये।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.