आजमगढ़, मार्च 16 -- आजमगढ़, संवाददाता। ईद का पर्व नजदीक आते बाजारों में रौनक बढ़ गई है। घर-घर तैयारियां तेज हो गई हैं। खरीदारों की भीड़ बढ़ने से बाजारों में रात तक चहल-पहल है। इसके साथ ही मस्जिदों में इबादत का सिलसिला शुरू हो गया है। रमजान का तीसरा आशरा चल रहा है। ईद में चंद दिन शेष बचे हैं। ऐसे में मुस्लिमों के घरों में ईद की तैयारी तेज हो गई है। कपड़े, जूते, आर्टिफिशियल ज्वेलरी और मेहंदी की दुकानों पर जबरदस्त भीड़ है। शाम के समय बाजारों में सेवई, मेवा और नए फैशन के परिधानों की खरीदारी हो रही है। नए डिजाइन के सूट, पारंपरिक कुर्ता-पायजामा के साथ-साथ रंग-बिरंगी चूड़ियों के साथ ही टोपी की खूब मांग है। दिन की गर्मी के चलते रोजेदार शाम के बाद खरीदारी के लिए बाजारों में पहुंच रहे हैं। जिससे शाम होते ही मुस्लिम बहुल क्षेत्रों के बाजार गुलजार हो जा रहे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.