इफ्तार की तैयारी के बीच लगी आग में तीन घर जलकर राख
अयोध्या, मार्च 17 -- मवई संवाददाता।पटरंगा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत नगरा में मंगलवार शाम रोजा इफ्तार की तैयारी के दौरान अचानक लगी आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। देखते ही देखते आग ने शमसाद,सायरुन व सईद के घरों को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे तीनों घर जलकर राख हो गए। आग की लपटों में घिरे घरों में रखा गृहस्थी का सामान, कपड़े, बिस्तर और अनाज पूरी तरह स्वाहा हो गया। पीड़ित शमसाद ने बताया कि घटना के बाद परिवार के सामने रहने और खाने तक का संकट खड़ा हो गया है। ग्रामीणों ने एकजुट होकर कड़ी मशक्कत के बाद किसी तरह आग पर काबू पाया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी निरीक्षक शशिकांत यादव ने बताया कि हल्का दरोगा को मौके पर भेजकर जांच कराई जा रही है और आग लगने के कारणों का पता नही चल सका है। ग्राम प्रधान राजेंद्र यादव ने बताया कि पीड़...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.