औरंगाबाद, मार्च 16 -- रफीगंज शहर के टेलर गली स्थित शिक्षण संस्थान में इफ्तार दावत का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शहर और आस-पास के क्षेत्रों से सैकड़ों लोग शामिल हुए और आपसी भाईचारे के साथ रोजा खोला। इस अवसर पर सागुफ्ता यासमीन, चेंव मुखिया प्रतिनिधि जैनुल अंसारी, राजद नेता रणविजय यादव, समाजसेवी डॉ. तुलसी यादव, मो. न्यूटन, लड्डू खान, मो. मिनहाज, वसीम नैयर अंसारी, मो. जाहिद अंसारी, डॉ. आदिल, रशीद, मास्टर सैफ और मो. कैसर हुसैन सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। मो. कैसर हुसैन और चेंव मुखिया प्रतिनिधि जैनुल अंसारी ने कहा कि नमाज के दौरान देश में अमन-चैन और शांति के लिए विशेष दुआ की गई। उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक और सामाजिक आयोजन समाज में भाईचारा और आपसी सद्भाव को मजबूत करते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.