पटना, अगस्त 28 -- कृषि रसायन के क्षेत्र में 28 अगस्त को स्थापित इफ्को-एमसी और मित्सुबिशी कॉर्पोरेशन के बीच संयुक्त उद्यम ने 11 वर्ष पूरे होने पर 12वां स्थापना दिवस मनाया। कार्यक्रम इफ्को के राज्य कार्यालय में हुआ। इफ्को-एमसी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मनोज वार्ष्णेय, ज्वाइंट सीईओ रोहित चोपड़ा और सीईओ संतोष शुक्ला ने वीडियो संदेश के माध्यम से इफ्को-एमसी के बारे में जानकारी देते हुए संगठन के तीन मूल सिद्धांतों सही दवा सही दाम व किसान सुरक्षा बीमा योजना के बारे में जानकारी दी। राहुल सिंह (रीजनल बिजनस मैनेजर) ने क्षेत्र के विक्रेताओं को फसल सुरक्षा के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की। कृषि विभाग के डिप्टी डायरेक्टर राहुल कुमार ने बिहार सरकार में चल रही कृषि योजनाओं के बारे में जानकारी दी। इफ्को के वरीय क्षेत्र प्रबंधक राजीव लोचन ने आने वाले...