इफको में 'एक पेड़ मां के नाम'अभियान बना पर्यावरण संरक्षण का संदेश
गंगापार, जुलाई 12 -- उत्तर प्रदेश सरकार के महत्वाकांक्षी एक पेड़ मां के नाम अभियान को जन-आंदोलन का स्वरूप देने के उद्देश्य से इफको फूलपुर इकाई में शनिवार को प्रेरणादायी पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी विजय कुमार, श्रम प्रवर्तन अधिकारी मनोज यादव व निमेष पाण्डेय तथा इफको फूलपुर इकाई के प्रमुख पीके सिंह ने संयुक्त रूप से नीम सहित फलदार पौधों को रोपित किए। इस अवसर पर अधिकारियों ने कहा कि वृक्ष प्रकृति का अनमोल धरोहर हैं, जो पर्यावरण संतुलन के साथ जीवन को स्वच्छ और सुरक्षित भविष्य प्रदान करते हैं। उन्होंने अपील करते हुए माँ के सम्मान में कम से कम एक पौधा लगाने और उसकी नियमित देखभाल करने का आह्वान किया। यह भी पढ़ें- Shahjahnpur News: 'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान के ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.