गंगापार, अक्टूबर 2 -- इफको फूलपुर में गांधी जयंती पर स्वच्छता में सहभाग, स्वच्छ भारत, विकसित भारत की भावना के साथ भव्य स्वच्छता रैली निकाली गई। रैली का शुभारंभ इकाई प्रमुख पीके सिंह के नेतृत्व में हुआ। हाथों में बैनर-पोस्टर और स्वच्छता जागरूकता के नारे लगाते हुए कर्मचारियों, महिलाओं और बच्चों ने स्वच्छता का संदेश दिया। रैली के बाद इफको घियानगर कॉलोनी में वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा सफाई अभियान चलाया गया और पर्यावरण संरक्षण के लिए वृक्षारोपण भी किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ महाप्रबंधक पीके सिंह ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के स्वच्छ भारत के सपने को पूरा करने और भारत सरकार के स्वच्छ भारत अभियान में इफको सदैव सहभागी रहेगा। यह भी पढ़ें- गांधी जयंती पर स्वच्छता का संकल्प, जनजागरूकता रैली निकली उन्होंने वर्षभर संयंत्र और कॉलोनी को स्वच्छ रखने...