गंगापार, फरवरी 18 -- सहसों ब्लाक के छठी से आठवीं कक्षा तक के बच्चों के लिए एक्सपोजर विजिट का आयोजन बुधवार को इफको फूलपुर में आयोजित किया गया। इस तरह के कार्यक्रम में शामिल होकर बच्चे काफी खुश रहे। बीआरसी सहसों से हरी झंडी दिखाकर खंड शिक्षा अधिकारी सहसों वरुण कुमार मिश्रा ने बस को रवाना किया। इफको फूलपुर के कार्मिकों द्वारा बच्चों को विभिन्न प्लांट को दिखाया गया। वहां पर किस प्रकार से कई उर्वरक खाद व खाद पदार्थों का उत्पादन किया जाता है। एआरपी महेश प्रताप, शिव अवतार साहू, कमल सिंह, मनोज कुमार व महिला शिक्षक संघ सहसों शिखा पांडेय ने बच्चों का उत्साह वर्धन करते हुए कार्यक्रम के उद्देश्य के बारे में विस्तार से बताया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...