अलीगढ़, नवम्बर 12 -- अलीगढ़, कार्यालय संवाददाता। इफको नई दिल्ली हैड आफिस से मुख्य प्रबंधक एवं ट्रांसपोर्टेशन के मुखिया डॉ. प्रदीप कुमार शर्मा ने जनपद अलीगढ़ में इफको द्वारा किए गए विभिन्न कार्यों का अवलोकन किया। क्षेत्रीय प्रबंधक इफको बीके निगम ने उन्हें जनपद की विभिन्न गतिविधियों से अवगत कराया। सबसे पहले इगलास तहसील के गांव तेहरा में नैनो उर्वरक अभियान के तहत कृषक गोष्ठी में प्रतिभाग किया। गोष्ठी की अध्यक्षता पूर्व प्रधान सुरेंद्र सिंह ने की। लगभग 100 किसानों ने गोष्ठी में भाग लिया। किसानों को नैनो डीएपी, नैनो यूरिया उपयोग करने की सलाह दी गई। किसानों ने नैनो उपयोग किए जाने पर अनुभवों को साझा किया। मुनेंद्र सिंह ग्राम मानगढ़ी गोंडा ने काशीफल, प्रमोद शर्मा ने सरसों, तेहरा से बच्चू सिंह ने बताया कि नैनो बहुत ही लाभकारी है। अधिक उत्पादन और क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.