हापुड़, फरवरी 2 -- इफको ने गांव अटूटा में किसान रणकेश सिंह की गौशाला में आग लगने के कारण हुए नुकसान को लेकर पूर्व निदेशक चौधरी शीशपाल सिंह और क्षेत्राधिकारी सिद्धार्थ राजपूत ने 1.50 लाख रुपये की अनुदान राशि दी। शीशपाल सिंह ने बताया कि 2 जनवरी को गांव अटूटा में रणकेश सिंह की गौशाला में आग लगने के कारण पशु झुलस गए थे। एक पशु की मौत हो गई थीं। जबकि अन्य पशु गंभीर रूप से झुलस गए थे। जिनका उपचार रणकेश सिंह करा रहे है। उन्होंने कहा कि इस अनुदान राशि से पशुओं की उपचार कराने में काफी मदद होगी। जिससे उनको आने वाले समय में परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। इस मौके पर पुष्पेंद्र सिंह, सुनील चौधरी, सिद्धार्थ चौधरी, गुरदेव सिंह, झूतर सिंह, गोपाल सिंह, सेंसरपाल सिंह, मदनपाल सिंह आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.