गंगापार, अप्रैल 9 -- इफको अनुसूचित जाति/जनजाति इंप्लाइज वेलफेयर एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का निर्वाचन गुरुवार को सर्वसम्मति से संपन्न हुआ। निर्वाचन प्रक्रिया की अध्यक्षता श्रवण कुमार एवं रामस्वरूप ने कराई। इसमें अध्यक्ष पद पर सुभाष चंद्र, उपाध्यक्ष दीपक कुमार, महामंत्री संजय कुमार, संगठन मंत्री श्याम प्रकाश, कोषाध्यक्ष अभिषेक अहिरवार, सदस्य रजत सोनकर एवं देवराज गौतम को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। पूर्व अध्यक्ष राजबली ने नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को बधाई देते हुए उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...