लखनऊ, अप्रैल 12 -- लखनऊ। इप्सेफ के प्रतिनिधिमंडल ने रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की। राष्ट्रीय अध्यक्ष वीपी मिश्र ने देशभर के कर्मचारी और शिक्षकों की समस्याओं का ज्ञापन देकर विस्तार से चर्चा की। इस दौरान आठवें वेतन आयोग की संस्तुतियों को कर्मचारी व शिक्षकों और सेवानिवृत्त कर्मचारी को पेंशन की बढ़ोतरी एक जनवरी 2026 से लागू करने की जाए। पुरानी पेंशन की बहाली, आउटसोर्स व संविदा कर्मचारियों की सेवा सुरक्षा में न्यूनतम वेतन व मृतक आश्रित सुविधा दी जाएं। प्रतिनिधि मंडल में राष्ट्रीय अध्यक्ष के अलावा उप महासचिव अतुल मिश्रा, उपाध्यक्ष सुरेश रावत व विवि कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष संजय शुक्ला शामिल थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.